फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख की रंगदारी न देने पर युवक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हमलावर को ग्रामीणों ने दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर ग्रामीणों का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव में चार लाख की रंगदारी न देने पर दो बदमाशों ने एक युवक पर घर में घुसकर फायरिंग कर दी। युवक ने शोर मचाते हुए भाग कर जान बचाई। एकत्र हुए ग्रामीणों ने एक हमलावर को धर दबोचा जबकि दूसरा फरार हो गया। ग्रामीणों ने हमलावर की जमकर धुनाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग के लिए कोतवाली में हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव निवासी लोकेंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात उसे मोबाइल पर कॉल कर चार लाख की रंगदारी मांगी गई। जांच पड़ताल की तो रंगदारी मांगने वाले युवक गांव का ही युवक विशाल पुत्र शीशपाल निकला। आरोप है कि पूछताछ करने पर विशाल ने अपने एक साथी के साथ उसके बेटे विशांत पर घर में घुसकर फायरिंग की। विशांत ने किसी तरह भागकर जान बचाई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमलावर विशाल को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर एसएसआई धुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पकडे़ गए हमलावर विशाल को पकड़कर कोतवाली ले आई। इसके बाद ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसआई का कहना था कि तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें