फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती बेरोजगारी पर थाली बजाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर शुक्रवार को नगर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने थाली बजाई। साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की निंदा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता छपरौली चुंगी पर एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष का कहना है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार देश व जनविरोधी है। इनकी नीति को अब जनता समझ चुकी है। आगामी चुनाव में भाजपा को इसका दुष्परिणाम झेलना होगा। शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है। आर्थिक तंगी के चलते छात्र एक किताब भी नहीं खरीद सकता। युवा व छात्रों से आहवान है कि एकजुट होकर प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलें। विरोध जताने वालों में नगराध्यक्ष आसिफ खान, रजत तोमर, जुबैर खान, रितिक, रिजवान, तहसीम, विक्रांत तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें