फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना किनारे डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, आतिशबाजी

विज्ञापन
बागपत शुगर मिल में पूजा के लिए जाती महिला श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। छठ पूजा पर बिहार प्रदेश के रहने वाले श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल रहा। यमुना नदी के पानी में खड़े होकर डूबते सूर्यदेव को अघ्र्य अर्पित किए गए। देवस्थानों और मंदिरों में भी पूजा अर्चना कर त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को छठ पूजा पर शुगर मिल कॉलोनी के देवस्थानों, मंदिरों, खेकड़ा और बड़ौत में पूजा अर्चना की गई। यमुना के पक्का घाट पर बिहार प्रदेश के सैंकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। हरियाणा की ओर से आए श्रद्धालुुओं ने दूसरे किनारे पर पूजा की गई। यमुना किनारे पर मेले जैसा माहौल बन गया। व्रतियों ने भगवान सूर्यदेव की उपासना की। डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया गया। इसके बाद व्रत खोला और एक-दूसरे को तिलक लगाया। गले लगाकर व्रत खोला गया। मंगलकामनाएं की गई। इस बीच युवाओं ने यमुना नदी के किनारों पर आतिशबाजी भी की। पटाखे छोडक़र छठ महापर्व की खुशियां मनाई गई। डीजे बजाया गया और धार्मिक गीतों पर युवाओं ने नृत्य भी किया।
------------------------------
पुलिस और गोताखोर किए गए तैनात
बागपत। यमुना नदी के किनारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए पुलिसबल तैनात रहा। गोताखोर इरफान ने बताया कि लोगों को अधिक गहरे पानी में जाने से रोका गया। लोगों को जागरूक किया गया कि सावधानी बरतें।
विज्ञापन

------------------------------
इनसेट
आज सप्तमी का मुहुर्त
बागपत। छठ पर्व पर सूर्य देव को जल अर्पित किया गया।
शनिवार को सप्तमी पर सुबह सूर्यदेव के निकलने से पहले भी अघ्र्य अर्पित करने का मुहुर्त है।
-------------------
इनसेट
खुशियों का त्योहार है छठ पूजा
बागपत। यमुना किनारे पर पहुंचे महेश कुमार, ममतेश, संजू और लालदेई ने कहा कि छठ पूजा खुशियों का त्योहार है। भगवान सूर्यदेव की उपासना कर मंगलकामना की गई है।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें