खेकड़ा ( बागपत) ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बुधवार की सुबह एक लग्जरी कार में आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने कार से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
बरेली निवासी सफिकुदीन बुधवार की सुबह अपनी कार में अपने दो चचेरे भाईयों के साथ हरियाणा के गुड़गांव जा रहे थे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा रेलवे ब्रिज के पास पहुंचते ही कार में आग लग गई। आग लगने पर सफीकुदीन और उसके दोनो चचेरे भाईयों ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हो गया। फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया।