फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबर की भट्टी में लगी आग, सड़क निर्माण बंद

विज्ञापन
खेकड़ा शहर मे पाठशाला रोड के निर्माण कार्य मे लगी रबड की भटटी मे लगी आग के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
रबर की भट्टी में लगी आग, सड़क निर्माण बंद
विज्ञापन

खेकड़ा। शहर में पाठशाला रोड पर सड़क निर्माण के लिए तैयार की जा रही रबर की भट्टी में अचानक आग गई। इससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से जानमाल का कोई नुकसान नहंी पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। आग लगने के कारण रात में सड़क निर्माण का काम बंद रहा।
विज्ञापन

एसबीआई बैंक शाखा से पुलिस चौकी तक रबड़ से सड़क बनाने का काम चल रहा है। रविवार रात सड़क निर्माण में लगे मजदूर इस्लामिया मदरसे के पास भट्टी पर रबर पिघला रहे थे। तभी भट्टी में अचानक आग लग गई। इससे योगेश, बबलू शर्मा व सिद्धार्थ शर्मा के मकानों व दुकानों के शटर एवं गेट धुएं से काले हो गए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित का कहना है जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें