फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबर गलाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

विज्ञापन
गांव सुभानपुर स्थित टायर गलाने की फैक्ट्री मे बायलर फटने से लगी आग - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। गांव सुभानपुर में टायर गलाने वाली फैक्टरी में बायलर फटने से आग लग गई। कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से मशीनें और रबर टायर जलकर नष्ट हो गए। उधर, ग्रामीणों के आक्रोश के चलते एसडीएम एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जेई ने फैक्टरी को सील करा दिया है।
विज्ञापन

गांव सुभानपुर में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने रबर टायर गलाने वाली फैक्टरी लगा रखी है। इसमें बुधवार की सुबह करीब छह बजे बायलर फटने से आग लग गई। वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आग से फैक्टरी की मशीनें और गलाने के लिए रखे पुराने टायर जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने फैक्टरी को बंद कराने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम राजपाल सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जेई सतेंद्र प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर और जांच कर फैक्टरी को सील कर दिया।
प्रदूषण फैलाने पर कर दिया था सील
ग्रामीण अजय, मनीष, राजू, प्रदीप, मुकेश, सचिन, दिनेश, सोनू, राजपाल, प्रवेश आदि ने बताया कि फैक्टरी प्रदूषण फैला रही है। इसके चलते पूर्व में भी फैक्टरी को अधिकारियों ने सील किया था। मगर, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इसे फिर खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें