फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल विभाग कोरोना डयूटी में व्यस्त, आग लगी तो खड़ी हो जाएगी मुसीबत

विज्ञापन
बड़ौत में बड़ौली रोड़ पर सैनिटाइजर करती फायर ब्रिगेड की गाडी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
-अब तक हो चुकी है छोटी-मोटी 30 से अधिक आगजनी की घटनाएं
विज्ञापन

-गर्मी ने भी शुरू किया तेवर दिखाना, स्टाफ की कमी बन सकती है मुसीबत
बड़ौत (बागपत)। दमकल विभाग इन दिनों कोरोना डयूटी में व्यस्त है, वहीं जनपद में अब शुरू हुई गर्मी के चलते आगलगी की घटनाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में यदि कोई आगलगी की बड़ी घटना हो जाती है तो संसाधनों के अभाव में दमकल विभाग फेल हो जाएगा। विभाग के पास स्टाफ की कमी और संसाधनों का टोटा। ऐसे में विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
खाली पद, कौन बुझाएगा आग
बड़ौत नगर की बात करें तो यहां पर बावली रोड पर फायर स्टेशन है। जिसमें एक बड़ी गाड़ी साढ़े चार हजार लीटर पानी की और छोटी गाड़ी चार सौ लीटर की है। स्टाफ की बात करें तो काफी समय से यहां पर 12 सिपाही के पद खाली पड़े हैं। वर्तमान में 17 कर्मचारी हैं। जिनमें सात सिपाही, दो हवलदार, कुक व एक एफएसओ आदि शामिल हैं। एफएसओ अबुल हुसैन ने बताया कि यहां पर 12 सिपाही के पद खाली हैं, एक ड्राइवर व दो दरोगा की भी कमी चल रही है। कई बार मांग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं हुई है, जिसके चलते स्टाफ को कोरोना डयूटी मेें लगाया गया है, ताकि नगरीय व देहात क्षेत्र को सैनिटाइज कर कोरोना वायरस से बचाया जा सके।
विज्ञापन

-ड्राइवर का पद ही चल रहा खाली
बड़ौत। नगर खेकड़ा में एक फायर टैंक, एक जीप व एक बुलेट है। नौ सिपाही, एक हवलदार, एक ड्राइवर, एक कुक व एक एफएसओ शामिल है। यहां पर भी सात सिपाही, एक ड्राइवर व एक हवलदार की कमी है। यही हालात बागपत नगर के हैं।
विज्ञापन

-आगजनी की हो चुकी है दर्जनों घटनाएं
बड़ौत। जहां एक ओर लॉकडाउन के चलते लोग घरों में सुरक्षित है, वहीं गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लॉकडाउन के बाद से अब तक आगजनी की घटना की बात करें तो जनपद में अब तक छोटी-मोटी करीबन 30 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उसमें दमकल विभाग की आवश्यकता नहीं पड़ी। हालांकि आगजनी की घटना की सूचना जरूर विभाग को दी गयी, लेकिन लोगों द्वारा आग पर काबू पाए जाने के बाद दमकल विभाग को रोक दिया गया। यह बात दूसरी है कि यदि जनपद में कहीं बड़ी आगजनी की घटना हो जाए तो दमकल विभाग पूरी तरह से पस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें