फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अमीनगर सराय में सौंदर्य प्रसाधन के सामान के शोरूम में लगी आग

Tue, 08 Apr 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
अमीनगर सराय में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अमीनगर सराय। कस्बे के मुख्य बाजार में टीटू भगतजी उर्फ पुरुषोत्तम के सौंदर्य प्रसाधन के सामान के शोरूम में सोमवार देर रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। शोरूम से आग की लपटें निकलती देखकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई, मगर तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया था। इससे लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले टीटू भगतजी उर्फ पुरुषोत्तम ने बताया कि घर के पास में मुख्य बाजार में उनका सौंदर्य प्रसाधन के सामान का शोरूम है। सोमवार शाम शोरूम बंद कर अपने घर चले गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे बाजार में टहल रहे लोगों ने शोरूम से पहले धुआं और फिर आग की लपटें निकलती देखी तो टीटू के घर जाकर इसकी जानकारी दी। शोरूम पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम में आग लगने से बीस लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का आंकलन किया जा रहा है। वहीं आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि आग पर काबू कर लिया गया है और इस मामले में जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें