बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विजय कुमार ने कोताना गांव निवासी अप्रशिक्षित चिकित्सक चाहत खान के खिलाफ क्लीनिक पर एक्सापयर दवाई रखने व चिकित्सीय सेवा करने के लिए कोई अभिलेख नहीं दिखाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 फरवरी को कोताना गांव में अप्रशिक्षित चिकित्सक के क्लीनिक पर छापा मारा था। इस दौरान क्लीनिक पर काफी मात्रा में एक्सपायर दवाई मिली थीं और अभिलेख तक नहीं दिखा पाया था। स्पष्टीकरण देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन कोई प्रमाण नहीं दिखा पाया। वहीं जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि अप्रशिक्षित चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।