फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंगों से सराबोर हुआ बागपत 

Sat, 26 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में होली के रंगों से सराबोर युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में अरे..रे..रे डाला रंग, बचो.., अरे ये क्या हो गए बदरंग, सूरत भी पहचान नहीं आ रही... होली पर पूरे जिले में जमकर धमाचौकड़ी मची। रंगों में हर कोई सराबोर हो गया। प्रशासन की सख्ती भी होली की मस्ती को नहीं रोक पाई और डीजे की धमक पर युवा जमकर थिरके। जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन

प्रेम और खुशियों के रंगों के पर्व पर लोगों ने जमकर मस्ती की। सुबह से ही लोग एक दूसरे को होली की बधाई देने के लिए निकल पड़े। गुलाल से न सिर्फ टीका किया, बल्कि पूरे मुंह को गुलाल से रंग डाला। गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। बड़ों ने जहां सिर्फ गुलाल से होली खेली, वहीं युवा और बच्चे होली के रंगों में पूरी तरह सराबोर हो गए।
    पिचकारियों से रंगों की बौछार, गुब्बारों की धमक और बाल्टियों में रंग घोलकर एक दूसरे पर ऐसा रंग डाला कि लोग खुद की शक्ल की पहचान नहीं पा रहे थे। लाल, नीले, पीले, हरे, काले, सफेद ऐसा कोई रंग नहीं था, जो लोगों पर नजर नहीं आ रहा हो। चारों ओर सतरंगी छटा नजर आ रही थी। ढोल नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए। होली के फिल्मी गीतों पर गुरुवार को दोपहर बाद तक लोग झूमते रहे।
विज्ञापन

    बच्चों, युवाओं, महिलाओं, युवतियों और बुजुर्गों की अलग-अलग टोलियां बनकर मोहल्ले में निकलीं और सभी को रंगों से सराबोर करती हुईं एक घर से दूसरे घर पहुंचीं। जगह-जगह डीजे की तेज धमक भरी आवाज पर भी युवा जमकर झूमे। इस मौके पर घरों में गुजिया, दही भल्ले, जलजीरा, चिप्स, पापड़, मिठाई, फल के अलावा पकवान बनाए गए और जो भी होली खेलने के लिए आया, गले मिलकर होली खेली और फिर पकवानों का आनंद लिया।  

कवियों ने बांधा समा
बागपत। चांदीनगर रोड स्थित मास्टर कालोनी में होली के मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें गोपीचंद कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर अशोक कुशनूर को मूर्खाधिपति की उपाधि का ताज पहनाया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती और गणेश वंदना के साथ किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम दौरान आबकारी अधिकारी प्रमोद मौर्य को सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एडीजे एवं वर्तमान चेयरमैन उपभोक्ता फोरम राजेंद्र यादव ने की। इस दौरान विजयपाल यादव, प्रवीण कुमार सोम, आशंका शर्मा, सूबी, रजनी यादव विभिन्न कविताएं सुनाई। इस दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन लक्की सिंह, ओर पूर्व डीआईजी राजेंद्र प्रसाद शर्मा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें