फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला टूटने से खेतों में भरा पानी, फसल खराब होने का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मौजिजाबाद नांगल गांव में पानी निकासी के लिए बनाया नाला टूट गया। जिससे गांव का पानी किसानों के खेतों में भरने लगा। पानी खेतों में घुसने से फसल बर्बाद होने का डर किसानों को सता रहा है। नाराज किसानों ने शनिवार को हंगामा कर नाला निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

मौजिजाबाद नांगल में पानी निकासी के लिए निर्मित नाला तीन दिन पूर्व हुई बारिश में टूट गया। जिस कारण गांव का पानी राजपाल शास्त्री, विनोद आदि किसानों के खेतों में भरने लगा है। किसानों ने बताया कि करीब 500 मीटर लंबा यह नाला है। जिसमें से 50 मीटर के करीब नाला टूट गया है। नाला टूटने से गांव का गंदा पानी भरने के कारण किसानों को अपने खेतों में खड़ी गन्ना, ज्वार आदि फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया तथा प्रशासन से नाले का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह, सोनू, राजपाल, निर्मल, राजकुमार, प्रवेंद्र मुखिया, भोलू, रणकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें