बड़ौत कोतवाली में एसएसआई को ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : BARAUT
फिल्म काली के निर्माता, सहायक निदेशक के खिलाफ तहरीर दी
बड़ौत (बागपत)। डॉक्यूमेंटी फिल्म काली के पोस्टर को लेकर जिले में भी आक्रोश बढ़ने लगा है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और कोतवाली में तहरीर देकर इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक, सहायक निर्देशक समेत फिल्म से जुड़े कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
कार्यकर्ताओं द्वारा तहरीर में उल्लेख किया है कि पोस्टर से हिंदू धर्म की आस्था का मजाक उड़ाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माता लीना मणिमेकलाई, सहायक निदेशक आशा पोन्नाचन, सहायक लेखक श्रवण, कैमरा फटिन चौधरी, ऋषभ कालरा, आर्ट पिराकाश कनकनायकम, ऑडियोग्राफी तापस नायक, इमेज ग्रेडिंग राजाराजन, मेकअप आशा पोन्नाचन, नेडरा रोडरिगो, दारशी व कई अज्ञात लोगों ने हिंदू धर्म और मां काली में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाओं का अपमान किया है। उनके विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करें। इस अवसर पर राजीव, नितिन, हर्ष शर्मा, महेश, अजय आदि शामिल रहे।