संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। आजमपुर मुलसम गांव के एक ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले बिहार के मजदूरों के साथ चार युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों पर युवकों ने फायरिंग भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक फरार हो चुके थे।
आजमपुर मुलसम निवासी ईंट भट्ठा मालिक ब्रजपाल पुत्र चरण सिंह ने बताया कि उसके भट्ठे पर बिहार के मजदूर कार्य करते है। कुछ मजदूर रात के समय भट्ठे पर जा रहे थे। रास्ते मे चार युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मजदूरों ने मौका पाकर ब्रजपाल को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण वहां पहुंचे। युवकों ने एक फायर ग्रामीणों की तरफ झोंक दिया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तक तक युवक भाग चुके थे। भट्ठा मालिक ब्रजपाल ने दोघट थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा का कहना है कि मामले की तहरीर आई है। आरोपी युवकों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।
महिला के साथ मारपीट
दोघट। कस्बे में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी पर एक महिला को उसके जेठ व जेठानी ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोघट निवासी रेशमा पत्नी अमजद ने दोघट थाने पर उनके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल महिला को बिनौली सीएचसी भेजा है। संवाद