फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, अवैध हथियार लहराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना रोड़ पर एक्सचेंज के समीप मंगलवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया। लोगों का कहना है कि दोनों पक्ष अवैध असलाह लेकर आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। इस मामले में कस्बा चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार का कहना है कि अभी तक इस प्रकरण में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली। मामला शांत करा दिया गया है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

लोन देने के नाम पर ठगी
बागपत। निवाड़ा के गय्यूर ने मंगलवार को कोतवाली पर दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को महालक्ष्मी कंपनी से होना बताया और उसका दो लाख रुपये का लोन पास होने की बात कही थी। आरोप है कि उसने उससे पहले दो हजार फिर 15 हजार रुपये समेत 62 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। रुपये वापस मांगने युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें