बागपत में कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर भिड़े।
- फोटो : amar ujala
बागपत जनपद में पुराना कस्बा के रहने वाले सुनील चौहान ने बताया कि उनके पास कचहरी परिसर में पार्किंग का ठेका है। गुरुवार को एक बाइक सवार दो व्यक्ति व एक महिला उसके पास पहुंचे। उसने पार्किंग के लिए पर्ची कटवाने की बात कही। इस पर तीनों ने उसकी पिटाई की। उसके गले से सोने की चेन व जेब में रखे एक हजार रुपये लूट लिए गए। वहीं वकीलों ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
इसके बाद वकील एकत्र हुए तो दोनों व्यक्ति भाग गए, जबकि महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इस मामले की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे नौ घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
छेड़छाड़ का विरोध करने पर शिक्षिका से मारपीट
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुलंदशहर के एक स्कूल में शिक्षिका है। उसने पुलिस को बताया कि किरठल गांव के युवक अर्जुन ने बागपत शहर में रास्ते से जाते हुए उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें: फिल्मी सीन: तेंदुए के आगे भागकर बचाई जान, कुछ देर के लिए थम गई थीं दो युवकों की सांसें, देखें तस्वीरें
निवाड़ा चौकी प्रभारी प्रियवृत आर्य का कहना है कि आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।