दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग घायल
बागपत। रविवार को क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए हैं। एक पक्ष किशोरी से छेड़छाड़ तो दूसरा पक्ष रुपये के लेनदेन का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों मेें एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को सुबह उसके परिवार की 13 वर्षीय किशोर दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया और उससे छेड़छाड़ की। इसी समय किशोरी का चाचा वहां आ गया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। समाज के लोग ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने तहरीर में बताया कि दो साल पहले 25 हजार रुपये उधार दिए गए थे। रविवार सुबह रुपये मांगे गए तो इससे इंकार कर दिया गया। बाद में लाठी-डंडों से हमलाकर घायल किया गया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।