बागपत जिले में दो दिन पहले बाइक में साइड लगने के विवाद में बुधवार को यमुना पक्का घाट पर युवकों में लात-घूंसे व बेल्ट चली। जिसमें लैब टेक्नीशियन समेत दो भाई घायल हो गए। उधर, पुलिस के पहुंचते ही हमलावर वहां से भाग गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
शहर के कोर्ट रोड के रहने वाले वसीम पुत्र शकील ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले पुराने कस्बे के कुछ युवकों के साथ बाइक की साइड लगने पर विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों ने उनका समझौता करा दिया। आरोप है कि बुधवार शाम को वह पक्का घाट पर घूमने गया था। जहां दूसरे पक्ष के 10-15 युवक पहले से खड़े मिले। जिन्होंने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: मौत की दर्दनाक तस्वीरें: खौफनाक हादसा देख कांप गई लोगों की रूह, सीसीटीवी फुटेज देख अफसर भी हैरान
वहीं बीच-बचाव के लिए आए उसके भाई कामिल को भी पीटकर घायल कर दिया। उधर, शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।