बैनामा कराने तहसील में आए दो गुटों में मारपीट
बड़ौत। तहसील में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बावली गांव से बैनामा कराने आए दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख अधिवक्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों का बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। संवाद
शोक संवेदनाएं दी
बड़ौत। आपूर्ति निरीक्षक अमरेश भटनागर के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को राशन विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सुधीर दांगी, राशन डीलर प्रदीप पंवार, पप्पू, कंवरपाल, बिजेन्द्र, सुरेशपाल, गजेन्द्र, अतुल गर्ग, कौशल्या, ब्रिजेश, पूनम, बबीता सहित अन्य ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। वहीं सीएचसी पर भी चिकित्सकों व स्टाफ ने सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार के ताऊ के निधन पर शोक जताया। संवाद