फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ग्वालीखेड़ा में बुखार का प्रकोप, प्रधान सहित 50 लोग बीमार

विज्ञापन
ग्वालीखेड़ा निवासी बुखार से पीड़ित रेशमा
विज्ञापन
- उपचार कराने के लिए मेरठ व दिल्ली जाने को मजबूर मरीज, कई लोगों की प्लेटलेट्स भी हो रही कम
विज्ञापन

- गांव में पिछले 15 दिन से लोग चल रहे बीमार, स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है और वहां पचास से ज्यादा लोग बीमार हैं। बुखार के साथ ही बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। लोगों की प्लेटलेट्स कम होने के कारण मेरठ व बागपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगवाने की मांग की है। जिससे मरीजों की जांच करके उपचार किया जा सके।


ग्वालीखेड़ा गांव में अधिकतर घरों में लोग बुखार की चपेट में आए हुए हैं और इनमें से कई परिवारों के सभी सदस्य बीमार हैं। इनमेें प्रधान सोनिया शर्मा, विमलेश, धर्मवीर, हरिओम शर्मा, राजेंद्र उर्फ कट्टू, मंजू देवी, गुन्नो, ममता, निक्कू, दिनेश, नितेश, संजय शर्मा, बृजेश, सुमन सहित 50 लोगों को बुखार ने जकड़ रखा है। पूर्व प्रधान दीपक शर्मा ने बताया कि प्रधान सोनिया शर्मा की प्लेटलेट्स कम होने पर मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और वहां डेंगू की पुष्टि हुई थी। अभी भी बुखार कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

कई मरीजों को बागपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शिकायत के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया कि मरीजों को उपचार के लिए मेरठ, दिल्ली व बागपत की तरफ जाना पड़ता है और ऐसे में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। बताया कि गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन


वर्जन

- ग्वालीखेड़ा गांव में बुखार फैलने की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर शिविर लगवाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी। - डॉ. तीरथलाल, सीएमओ

ग्वालीखेड़ा निवासी बुखार से पीड़ित रेशमा

ग्वालीखेड़ा निवासी बुखार से पीड़ित रेशमा

ग्वालीखेड़ा निवासी बुखार से पीड़ित रेशमा

ग्वालीखेड़ा निवासी बुखार से पीड़ित रेशमा

ग्वालीखेड़ा निवासी बुखार से पीड़ित रेशमा

ग्वालीखेड़ा निवासी बुखार से पीड़ित रेशमा

ग्वालीखेड़ा निवासी बुखार से पीड़ित रेशमा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें