फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। क्षेत्र के एक गांव में कॉलेज से लौट रही एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा का पीछा कर उसके घर में घुसकर भी अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




छात्रा ने शनिवार को पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि यह घटना दो दिन पहले हुई थी। वह कॉलेज की छुट्टी होने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी, तभी एक युवक ने अपने घर के सामने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। युवक की हरकतों से डरकर छात्रा वहां से भागते हुए अपने घर पहुंच गई। इसके बावजूद आरोपी युवक ने उसका पीछा किया और दोबारा उसके घर पहुंच गया। घर में घुसकर उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब छात्रा के पिता ने इसका विरोध किया तो युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है। जांच अधिकारी उधम सिंह तालान का कहना है कि तहरीर के आधार पर बलवान यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें