फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी में महिला राशन डीलर को पीटा, मशीन तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भागे हमलावर
विज्ञापन

कोतवाली पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूूज एजेंसी
बड़ौत। लुहारी गांव में खाद्यान्न वितरण के दौरान हुई कहासुनी में महिला राशन डीलर के साथ मारपीट की गई। पीओएस मशीन भी तोड़ दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी घायल महिला राशन डीलर ब्रिजेश देवी पत्नी स्वर्गीय अजेंद्र पाल ने दी तहरीर बताया कि सोमवार को गांव का मांगेराम, उसकी पत्नी विजय कुमारी, बेटे कवेंद्र व मनोज राशन लेने के लिए आए थे। राशन लेने के बाद उन्होंने चने की मांग की। आरोप है कि उसके मना करने पर कहासुनी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीओएस मशीन को भी तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले भाग निकले। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में मांगेराम, उसकी पत्नी विजय कुमारी, बेटों कवेंद्र व मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर लुहारी गांव के लोगों ने भी तहसील में राशन डीलर ब्रिजेश देवी के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम से कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की बात कहते हुए लौटा दिया। इस अवसर पर मंागेराम, मनोज, अशोक, कवेन्द्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें