फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक की टक्कर से महिला मजदूर की मौत

Sat, 09 Nov 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में घर के बाहर खड़ी मजदूर महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने बाइक चालक की पकड़कर धुनाई कर दी चालक लोगों को चकमा देते हुए बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सिसाना गांव में रहने वाली राकेश (50) अपने पति अजीत के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। गु रात को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के किनारे अपने घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब आठ बजे बड़ौत की तरफ से तेज रफ्तार बुलेट बाइक उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राकेश दूर जाकर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। ग्रामीण सविता, राकेश ने बताया कि मृतका राकेश के परिवार में चार बच्चे है। उधर पुलिस का कहना है कि बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें