अग्रवाल मंडी टटीरी। व्यापार संघ की ओर से रविवार को एक हजार लोगों को भोजन एवं पानी की बोतल वितरित की गई। विनोद कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, विनोद गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, दीपक जैन, आशु गोयल, आकाश गोयल, सचिन गोयल का सहयोग रहा। उधर, समाज सेवी मोनू पहलवान व ऋषभ गर्ग ने जरूरतमंद परिवारों को घर-घर जाकर खाद्य सामग्री वितरित की। भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने दो परिवारों को रोजा इफ्तारी का सामान भेजा। एसपीसी डिग्री कालेज में नगर के सभासद समीम, आजाद, मनोज कुमार, सचिन, नदीम ने प्रवासियों को भोजन वितरित किया।
बड़ौत में 108 एंबुलेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को 51 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। एसोसिएशन के सदस्य बोबी का कहना था कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
15800 की धनराशि प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा कराई
अग्रवाल मंडी टटीरी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने शनिवार को 15 हजार आठ सौ रुपये प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा कराए है। ईश्वर अग्रवाल, हंसराज गुप्ता, डॉक्टर कमला अग्रवाल, अलका गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल और गौरव आर्य का सहयोग रहा।