सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : BARAUT
दिल में लॉकडाउन का भय, खरीदारी में जुटे लोग
बड़ौत। नगर मेें रविवार को जनता कर्फ्यू के एतिहासिक बंद के बाद व कोरोना को लेकर लॉक डाउन के भय के चलते सब्जी मंडी में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। वहीं, पशु आहार के लिए खेल मंडी में नगर व देहात क्षेत्र के लोग पहुंचे।
सब्जी मंडी मेें सोमवार की सुबह से सब्जी खरीदने वालों की भीड़ देखी गई। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। देर शाम तक लोग सब्जी मंडी मेें खरीददारी करते दिखे। वहीं, भगवान महावीर मार्ग पर खल मंडी में भी सुबह से ही खल चुरी व पशुओं के आहार के लिए ग्रामीण व नगर क्षेत्र के लोग पहुंचे। कई किसान ट्रैक्टर-ट्राली के साथ दिखे।