फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर, आधे भाव आया चिकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोरोना वायरस का खौफ और अफवाह चारों तरफ है। इसका असर पोल्ट्री उद्योग पर भी पड़ रहा है। चिकन और मटन के शौकीनों का रुझान अब शाकाहार की तरफ बढ़ा है। यहीं वजह है कि चिकन और मटन के भाव में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन

इस होली पर भी मीट कारोबार में गिरावट देखी गई। चिकन की बात करें तो 100 से 120 रुपये किलो में बिकने वाला इस समय महज 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कारण बताया जा रहा है इस बार लोग इसको खरीदने नहीं आ रहे है। नगर के एवन चिकन दुकान के मालिक अफजाल कुरैशी का कहना है कि पहले चिकन फ्राई 320 से लेकर 340 रुपये तक प्रति किलोग्राम बिकता था, लेकिन अब कोरोना वायरस की अफवाहें के चलते मात्र 200 रुपये किलो पर आ गया है। मटन 600 रुपये प्रति किलो था, वह अब घटकर 450 रुपये किलो हो गया है। तौफीक चिकन शोप के मालिका कहना है कि कोरोना वायरस की अफवाहों से दुकानदारी पर असर पड़ रहा है।
बिक्री पर रोक की आशंका
बड़ौत। देश में लगातार कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में पोल्ट्री फार्म संचालकों को आशंका है कि कभी भी मुर्गे की ब्रिकी पर रोक लगाने के आदेश हो सकते है। यहीं वजह है कि वह माल को आधे से भी कम कीमत पर बेच रहे है।
विज्ञापन

इन सब्जियों के दाम चिकन से अधिक
बड़ौत। कोरोना वायरस की अफवाहों के चलते चिकन के दामों में गिरावट आयी है। चिकन के दाम अब शिमला मिर्च व तोरई से भी कम है। दोनों के दाम 70 रुपये किलोग्राम है। चिकन अब मात्र 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें