फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर की मशीन में फाल्ट, 15 घंटे ठप रही दाहा की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बिजलीघर की मशीन में फाल्ट आने से दाहा गांव के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फाल्ट से दाहा गांव की आपूर्ति 15 घंटे तक ठप रही। रविवार दोपहर मशीन ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारु होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दाहा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फोन कर पता किया तो कर्मचारियों ने मशीन में खराबी आने की जानकारी दी। पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह पानी और पशुओं का चारा काटने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर तीन बजे आपूर्ति सुचारु की गई।
अवर अभियंता सुनील शाह ने बताया कि कान्हड़ बिजलीघर से सप्लाई मिल रही है। जिसकी हाईटेंशन विद्युत लाइन में फाल्ट आने से एक मशीन की इनकमिंग में फाल्ट आ गया था। जिससे कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें