फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में आया फाल्ट, विद्युत संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में आये फाल्ट से 500 से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आधी रात तक उपभोक्ता गर्मी में बिलबिलाते रहे। सूचना पर विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे, तब जाकर फाल्ट को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली के समीप रखे 400 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर में बुधवार शाम फाल्ट आ गया था। मोहल्लेवासियों ने पॉवर कोरपोरेशन के अधिकारियों को उसी समय सूचना दी थी कि ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ है, जिसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के तीन घन्टे बाद विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे। शाम के समय आये फाल्ट को ठीक करने में जुट गए, लेकिन आधी रात तक भी फाल्ट ठीक नहीं किया जा सका। विद्युत आपूर्ति न होने से लोग परेशान रहे। इस ट्रांसफार्मर से पट्टी चौधरान, मोहल्ला कसाइयान, सर्कुलर रोड, थाना रोड, बड़ा मंदिर क्षेत्र के 500 से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अधिशासी अभियंता प्रथम दुर्गेश कुमार जयसवाल ने बताया कि फाल्ट हुआ था, जिसको दुरुस्त करा दिया गया है। फिलहाल बिजली आपूर्ति सही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें