फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हत्या के सदमे में पिता की मौत

Tue, 18 Jul 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर के कपड़ा विक्रेता अयूब की हत्या के राज से पुलिस अभी तक पर्दा नहीं उठा सकी। बेटे की हत्या के गम में बुजुर्ग पिता को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। बेटे के बाद पिता की मौत से गांव में गम है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पहले ही पुलिस को खुलासे के लिए पांच दिन का समय दिया है। ग्रामीणों ने कहा वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। कपड़ा विक्रेता अयूब की कैड़वा के निकट बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभी तक पुलिस इस राज से पर्दा नहीं उठा सकी है कि अयूब की हत्या की वजह क्या है।

ग्रामीणों ने अयूब की हत्या के विरोध में मेरठ मार्ग जाम कर दिया था। उधर, सोमवार को अयूब के बुजुर्ग पिता यूसुफ को दिल का दौरा पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां के डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली में यूसुफ ने दम तोड़ दिया।  बेटे के बाद पिता की मौत से गांव में गम का माहौल है। पुलिस के प्रति ग्रामीणों के बीच नाराजगी पनप रही है। ग्रामीणों ने कहा यदि पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाती तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें