फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक साथ उठा पिता-पुत्री का जनाजा, आर्थिक मदद की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मुजफ्फरनगर के भैंसाना मिल तिराहे पर बृहस्पतिवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से जान गंवाने वाले फरमान और उसकी बेटी अल्लो का शुक्रवार को एक साथ जनाजा उठा और उनके शवों को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गांव के लोगों ने फरमान के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

फरमान और उसकी बेटी के जनाजे में तमेलागढ़ी समेत आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए। उनके परिवार के आलम ने बताया कि फरमान ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। उनकी मौत होने के बाद परिवार में कोई कमाने वाला भी नहीं बचा। उनके परिवार में पत्नी नसीमा, बेटा रहमान, मां समीना, पिता उमरदीन और बड़े भाई आशु रह गए है। हादसे में पिता-पुत्री की मौत होने से शुक्रवार को दूसरे दिन भी गांव में शोक छाया रहा। वहां आए प्रधान राजीव छिल्लर ने अफसरों से फोन पर वार्ता कर फरमान के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही अधिकारियों से मिला जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रहीसुदीन, भूपेंद्र, संजय छिल्लर, आलम, मेहरदीन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें