इस बार दो दिन मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी, बनेगा सर्वार्थसिद्धि योग
बड़ौत। इस बार मोहिनी एकादशी 22 और 23 मई को पड़ रही है। हिंदू धर्म में एकादशी का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि इस दिन जो भी सच्चे मन से व्रत रखता है वह मोह-माया के बंधनों से मुक्त हो जाता है और मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त करता है। मोहिनी एकादशी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। इस बार दो दिन मोहिनी एकादशी पड़ने से लोग असमंजस में हैं कि 22 को व्रत रखें या 23 को।
पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि 22 मई को स्मार्त यानी गृहस्थ लोगों की मोहिनी एकादशी है। वहीं 23 मई को वैष्णव व साधु -संत मोहिनी एकादशी का व्रत रख कर पूजा-पाठ करेंगे।
मुहूर्त-
एकादशी तिथि प्रारंभ: 22 मई को सुबह 09:15 बजे।
एकादशी तिथि समाप्त: 23 मई को सुबह 06:42 बजे।
पारण मुहूर्त: 24 मई सुबह 05:26 बजे से सुबह 08:10 बजे तक।