फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व पर श्रद्धा के साथ रखा व्रत

विज्ञापन
बागपत शुगर मिल में छठ पर्व के चलते घर में पूजा करती महिला श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत में शुगर मिल कॉलोनी में मनाया छठ महापर्व
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पकवान बनाए और विधि विधान से पूजा अर्चना की
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। खरना तैयार किया गया। पकवान बनाए और विधि विधान से पूजा अर्चना की। शाम को गुड़ और मीठे चावल का भोग लगाकर व्रत खोला गया। शुक्रवार को भी दिन में व्रत रखा जाएगा और शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित जाएगा। बिहार प्रदेश के लोग भगवान सूर्यदेव की उपासना के लिए छठ का त्योहार मनाते हैं। शुगर मिल कॉलोनी में रहने वाले बिहार प्रदेश के लोग हर साल यहीं पर त्योहार मनाते हैं। श्रद्धालु प्रार्थना ने बताया कि खरना तैयार किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत खोला गया। श्रद्धालुओं ने दिनभर निर्जल उपवास किया। शुक्रवार को छठ पूजा की जाएगी। इसके लिए शुगर मिल परिसर में ही स्थान चिह्नित किया गया है। स्थानों पर सफाई का कार्य कराया गया है। श्रद्धालु रवि ने बताया कि तैयारियां की गई है। त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश
बागपत। कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मास्क और सोशल डिस्टेंस अनिवार्य रहेगा। छठ पूजा के दौरान पुलिस भी निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें