फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र बताएंगे फसल अवशेष जलाने के नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र बताएंगे फसल अवशेष जलाने के नुकसान
विज्ञापन

बागपत। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं किसानों को पराली न जलाने के जागरूक करेंगे। इसके लिए शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान को बताएंगे। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

जहरीली होती हवा से लोग परेशान हो गए है। सांस लेने तक में दिक्कत हो रही है। हालात खराब होते जा रहे है। ऐसे में किसानों को भी फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग भी अब किसानों से परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के माध्यम से फसलों के अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करेगा। 674 परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को पहले शिक्षक पराली और अन्य अफसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान को बताएंगे। उसके बाद छात्र-छात्राएं अपने गांव में पहुंचकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करेंगे। बताएंगे की इससे वातावरण दूषित होता है और लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते है। किसान को भी नुकसान होता है। भूमि को उपजाऊ बनाने वाले कीट और पोषक तत्व मर जाते है। फसल उत्पादन घट जाता है। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छात्रों को इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें