फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों पर पड़ी लाठियों का हिसाब चुकता करेंगे किसान: जयंत चौधरी

Fri, 29 Jan 2021 09:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • रालोद उपाध्यक्ष बोले, भाजपा को सत्ता से बेदखल कर बदला लेंगे किसान
विज्ञापन
jayant chaudhary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि बुजुर्गों पर पड़ी हर लाठी का दर्द उन्हें महसूस हुआ है। किसान कृषि कानूनों को वापस कराकर और भाजपा को सत्ता से बेदखल कर लाठियों का हिसाब चुकता करेंगे। रालोद किसानों के साथ खड़ा है। अन्याय का सीना तानकर विरोध करेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे रालोद उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के आंदोलन में लाठी तक नहीं चली। लेकिन सोते हुए किसानों पर लाठियां चलवाकर सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है। किसानों का बदन लोहा है, लेकिन दिल सोना है। किसान अपने हक के लिए आंदोलन को फिर से शुरू करें, रालोद साथ खड़ा हुआ है।

घायल किसानों का मेडिकल कराकर आवश्यक कार्यवाही होगी। किसानों में अपने हक के लिए लड़ने की क्षमता है। देश हित में जरूरी है कि आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें। यह किसानों के लिए जीवन-मरण का सवाल है। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लोग फिर से सोचें कि किस मुद्दे पर उन्होंने वोट दिया था और आज क्या हो रहा है। अपराधी को सजा मिलती है, लेकिन यहां सरकारी तंत्र ही गुंडागर्दी पर उतर आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

jayant chaudhary - फोटो : अमर उजाला
लाठियों के निशान देख भावुक हो गए जयंत
जयंत चौधरी बड़ौत के धरने में लाठीचार्ज में घायल हुए किसानों का हाल जानने के लिए पहुंचे। ढ़िकाना गांव में उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए किसानों का हालचाल जाना। इस दौरान रणधीर सिंह राणा, विपिन ढिकाना, सभासद आशुतोष तोमर, विकास बाछौड़ आदि मौजूद रहे। इसके बाद जयंत चौधरी बड़ौत में थांबेदार ब्रजपाल चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां लाठीचार्ज में घायल बुजुर्ग इलम गुराना ने जख्म दिखाए, तो जयंत भावुक हो गए।

थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने बताया कि धरना शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था, लेकिन पुलिस ने चोरों की तरह धरने में सो रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया और बुजुर्गों को भी जख्मी किया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, विक्रम आर्य, विपिन, सुरेश मलिक आदि मौजूद रहे। 

‘जेब से 500 रुपये निकाल ले गई पुलिस’
जयंत चौधरी के सामने गुराना के एक किसान ने पीड़ा सुनाई। किसान ने कहा कि वह सो रहे थे। एकाएक लाठियां पड़ने लगीं। उनकी जेब में एक पुलिसकर्मी ने 500 रुपये निकाल लिए, दूसरा दूसरा लाठी मार रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें