फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ना बकाया भुगतान होने तक बिजली बिल जमा नहीं करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-कान्हड़ बिजलीघर पर ऊर्जा निगम के खिलाफ किसानों ने दिया धरना -एसडीओ बड़ौत के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त
विज्ञापन

फोटो 17
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा/दोघट। कान्हड़ बिजली घर पर ऊर्जा निगम के खिलाफ किसानों ने धरना दिया। उन्होंने ऊर्जा निगम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तीन मांगे रखीं, जिन्हें अधिकारियों ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसानों ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान होने तक किसान बिजली बिल जमा नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कान्हड़ बिजलीघर पर सोमवार को पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में किसान धरना देकर बैठ गए। यहां पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि बकाया जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर किसानों और मजदूरों से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मियों को घरों के अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने तक किसान बिजली बिल जमा नहीं करेंगे। तब तक विद्युत कनेक्शन नहीं काटने की मांग की। उन्होंने ऊर्जा निगम पर खेतों में फुंके हुए ट्रांसफार्मर नहीं बदलने का आरोप लगाया और जल्द बदलवाने की मांग की। इस मौके पर थाना प्रभारी सोनवीर सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसाान नहीं माने। इसके बाद ऊर्जा निगम के एसडीओ द्वितीय बड़ौत रजत गुप्ता धरने पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। धरने की अध्यक्षता इमामुद्दीन और संचालन ब्रजपाल सिंह आर्य ने किया। धरने पर यतेंद्र राणा, विनेश राणा, गुल्लू राणा, पूर्व प्रधान नफीस, विकास राणा, पिंटू पहलवान, देवपाल, बिजेंद्र राणा, कृष्णपाल, गौरव राठी, देवेंद्र राठी, सतेंद्र राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें