फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एक जनवरी से तीन दिन तक क्रय केंद्रों पर नहीं देंगे गन्ना : ब्रह्म सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। पलड़ी गांव में बुधवार को किसानों की बैठक हुई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि गन्ना भाड़ा खत्म नहीं किया गया तो वह एक जनवरी से तीन जनवरी तक क्रय केंद्रों पर गन्ना नहीं देंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में ब्रह्म सिंह ने कहा कि किसान अधिकार आंदोलन द्वारा लिए गए तीन दिन मिलों को गन्ना न देने के निर्णय का स्वागत करते हुए किसान इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। कहा कि गन्ना मिलों द्वारा नौ रुपये से बढ़ाकर गन्ना ढुलाई भाड़ा 12 रुपये कर दिया गया, जो किसान हित में नहीं है। चीनी मिल किसानों का भाड़ा पूर्ण रूप से समाप्त करें।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गन्ना भाड़ा का विरोध किया जाएगा और तीन दिन तक गन्ना क्रय केंद्रों पर नहीं दिया जाएगा। इसके बाद पंचायत कर आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर रामगोपाल, ब्रह्म सिंह, कटार सिंह, गोपाल, राजेंद्र सिंह, शिवकुमार चौधरी, संजय, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें