फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर आज डीएम से मिलेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-ककौर गांव में किसानों ने बैठक कर यमुना में बाढ़ से नष्ट हुई फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

फोटो-14
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। ककौर गांव में बृहस्पतिवार को किसानों की बैठक हुई, जिसमें किसानों ने अभी तक यमुना में बाढ़ आने से नष्ट हुई फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर रोष जताया। निर्णय लिया कि शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में किसान ईलम सिंह ने कहा कि यमुना में बाढ़ आए हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है। अभी तक भी प्रशासन ने मुआवजा देने की तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे किसान काफी परेशान हैं और किसान कई बार प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग कर चुके हैं। किसानों की दुर्दशा पर ध्यान तक नहीं दिया जा रहा है। कंवरपाल ने कहा कि सालभर मेहनत और कर्ज लेकर फसल किसान तैयार करता है, जो बाढ़ के कारण बर्बाद हो गई। फसल नष्ट होने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और किसान बर्बादी की तरफ आ गए हैं। किसानों ने शासन व प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि मुआवजा नहीं मिला तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने जल्द ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आशीष खोखर, कल्लू पहलवान, सोनू, इकबाल, ओमपाल, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें