फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति, धर्म व राजनीति से ऊपर उठकर किसानों को लड़नी होगी लड़ाई : पूरण सिंह

विज्ञापन
हिसावादा गांव में शोक सभा में पहुंचे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह
विज्ञापन
- प्रदेश सरकार कर रही किसानों के साथ छलावा, गन्ना मूल्य 500 रुपये होना चाहिए घोषित
विज्ञापन

- हिसावदा गांव में पहुंचे थे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसानों को जाति, धर्म व राजनीति से ऊपर उठकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। जब तक किसान जागरूक नहीं होगा उन्हें हक नहीं मिलने वाला है। उन्होंने किसानों से एकता का परिचय देने की अपील की।
वह हिसावदा गांव में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक के आवास पर उनकी दादी रणवीरी देवी की रस्म पगड़ी में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। अब किसानों को समझना होगा कि सरकार से कुछ मिलने वाला नहीं है और उन्हें अपना हक खुद लेना होगा। जब किसान एकजुट होंगे तभी उन्हें हक मिल सकता है। किसानों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में मात्र 30 रुपये की वृद्धि को छलावा बताया और कहा कि गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपतियों को करोड़ों के लोन आसानी से दिए जाते हैं और जब वे जमा नहीं करते हैं तो सरकार चुप रहती है। यदि किसान पर पांच हजार रुपये का बकाया रह जाता है तो उनके बिजली के कनेक्शन काटने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज तक करा दी जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चीनी मिलों ने गन्ना बकाया भुगतान जल्द नहीं किया तो संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर अभिषेक त्यागी, परवेज अहमद, दीपक शर्मा, गौरव ठाकुर, पोपेंद्र प्रधान, मनोज ठाकुर, नवीन मलिक, पवन पूनिया, रोहित सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें