फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की तौल न होने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्र के सचिव पर लगाया बहाने बनाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। साधन सहकारी समिति रटौल पर गेहूं की खरीद न होने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने केंद्र के सचिव पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि केंद्र पर पिछले दस दिनों से तौल नहीं हुई है। किसानों को बिना तौल किए ही केंद्र से लौटाया जा रहा है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हाेंने केंद्र के सचिव पर किसानों को परेशान करने और गेहूं की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। उधर, सचिव नितिश कुमार का कहना है कि सभी आरोप निराधार है। केंद्र पर बोरी न होने के कारण बुधवार को तौल नहीं हो पाई। बोरी मिलते ही तौल शुरू करा दी जाएगी। हंगामा करने वालों में विकास, राहुल, कपिल, ब्रजपाल, हरिमोहन, राज सिंह, शौकेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें