फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आय बढ़ाएं किसान : डॉ. तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशक (उद्यान विभाग) का रविंद्र सिंह तोमर का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। निदेशक (उद्यान विभाग) के रविंद्र सिंह तोमर ने कहा बेरोजगार युवक और किसान प्रदेश सरकारी की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी आय को बढ़ाएं। उन्होंने कहा बेरोजगारी दूर करने के लिए युवा अपने रोजगार के साधन अपनाएं।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक शोरूम में रविवार को आयोजित समारोह में उद्यान विभाग के निदेशक का स्वागत किया गया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उद्यान विभाग के निदेशक रविंद्र सिंह तोमर और रालोद प्रवक्ता अरुण तोमर उर्फ बोबी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर उद्यान विभाग के निदेशक रविंद्र कुमार तोमर ने बताया कि उद्यान विभाग में कई योजनाएं हैं। उन्होंने बताया कि स्पेलर से लेकर, मिनी ट्रैक्टर, केले को पकाने की यूनिट, मशरूम यूनिट आदि लगाने के लिए उद्यान विभाग से अनुदान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रालोद नेता अरुण तोमर बोबी ने बताया कि बावली महावतपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह पुत्र ब्रजवीर सिंह प्रदेश के उद्यान विभाग के निदेशक हैं। रविंद्र सिंह ने प्राथमिक शिक्षा गांव से ही हासिल की। जेवी कॉलेज बड़ौत से इंटर तक शिक्षा ली। बीएससी, एमएससी और पीएचडी पंतनगर से हासिल की। उनका स्वागत करने वालों में मनोज तोमर, चिराग चौधरी, सुभाष एडवोकेट, नरेंद्र राठी उर्फ पप्पू, राजेंद्र हेवा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें