फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा के विद्युत उपकेंद्र पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने के विरोध में बृहस्पतिवार को धनौरा सिल्वर नगर गांव के किसानों ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता को एक्सईएन के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
किसानों ने कहा कि सरकार उत्पीड़न करने के लिए नलकूपों पर विद्युत मीटर लगा रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारी बकाया विद्युत बिल जमा करने का दबाव बना रहे है और उनका कनेक्शन काट रहे है। जब किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो वह कैसे बिल जमा करें। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान हो जाने पर संपूर्ण विद्युत बिल जमा करने की बात कही। इस संबंध में किसानों ने अवर अभियंता अरविंद कुमार को एक्सईएन के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना देने वालों में पूर्व प्रधान वीर सिंह, बच्चू सिंह राणा, यशपाल, जयपाल, ब्रजपाल, विजयपाल, विनोद, सुभाष, राजेंद्र, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में उठाई जाएगी किसानों की समस्या
दोघट। भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में 27 मई को गांगनौली गांव में महापंचायत का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि चौधरी राकेश टिकैत होंगे। महापंचायत में खाप चौधरी भी भाग लेंगे। पंचायत में किसानों की बिजली बकाया, गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं सहित कई समस्याओं पर चर्चा होगी। महापंचायत के लिए मंदिर परिसर में एक मंच तैयार किया गया है। भाकियू कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में पहुंचे का आह्वान कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें