फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों ने गन्ना भुगतान की मांग को लेकर दूसरे दिन धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-किनौनी मिल के सी व डी क्रय केंद्र पर मिल अधिकारियों, किसानों में वार्ता विफल
विज्ञापन


फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी

दोघट। बामनौली गांव स्थित किनौनी मिल के सी व डी गन्ना क्रय केंद्र पर दूसरे दिन मंगलवार को किसानों ने गन्ना भुगतान नहीं होने के विरोध में धरना दिया। कहा कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो अन्य केंद्रों पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने क्रय केंद्र पर धरना देकर तौल बंद करा दी थी। गजेंद्र शास्त्री का आरोप है कि किनौनी मिल द्वारा अभी तक मात्र सात नवंबर तक का ही भुगतान किसानों के खाते में भेजा गया है, जबकि अन्य चीनी मिलें भुगतान में काफी आगे चल रही हैं। मिल गेट का भुगतान भी आगे चल रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। धरने की सूचना पर पहुंचे मिल के महाप्रबंधक जयवीर सिंह, सहायक गन्ना प्रबंधक दुष्यंत त्यागी ने किसानों से वार्ता की और जल्द ही भुगतान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन किसानों ने भुगतान नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। धरने पर गजेंद्र शास्त्री, सोनू माया, पवन तोमर, राममेहर, चिंटू, राजीव, रणबीर, महेशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें