फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवी कलां और छपरौली में किसानों ने ट्रैक्टर रैली से दिखाई ताकत

विज्ञापन
मवीकला-केड़वा मार्ग पर ट्रेक्टर रैली निकालते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बालैनी थाना पुलिस ने किया समझाने का प्रयास, नहीं माने किसान
विज्ञापन

किसानों का एलान, गणतंत्र दिवस की परेड में हर हाल में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली/बालैनी। छपरौली और मवी कलां क्षेत्र में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर ताकत का प्रदर्शन किया। किसानों ने एलान किया कि गणतंत्र दिवस की परेड में हर हाल में शामिल होंगे। किसानों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने रिहर्सल किया।
रविवार की शाम क्षेत्र के मवी कलां गांव में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री कुलदीप उज्ज्वल की अगुवाई में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर एकत्र हो गए। इसके बाद 26 जनवरी को किसानों की होने वाली परेड में शामिल होने की तैयारियों के लिए रिहर्सल किया। बालैनी पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को रोकने का प्रयास किया। मगर, किसान नहीं माने और ट्रैक्टर लेकर हजूराबाद गढ़ी, कैड़वा, मतानतनगर, बुढ़सैनी, पुरा महादेव, मवी खुर्द गांव में ट्रैक्टर रैली निकाली और किसानों से 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने का आह्वान किया। कुलदीप उज्ज्वल ने बताया कि 25 जनवरी की रात किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए निकलेंगे, जब तक सरकार किसानों की बात नहीं मानती तब तक किसानों का धरना चलता रहेगा। कृष्णपाल, रामकुमार शर्मा, नरेंद्र, देवेंद्र, बिजेंद्र, सतेंद्र गोरा, कुलदीप, प्रदीप, बीर सिंह, कवींद्र, प्रभात, जय भगवान, तेजू, सोहनबीर, अजीत, बिन्दर, तेजबीर, योगेंद्र, मौज और सत्यबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को बर्बाद करेंगे तीनों कृषि कानून: कपिल
बागपत। गाजियाबाद जिले के रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चौधरी गुर्जर ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। किसान पीछे हटने वाले नहीं है। रालोद कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रालोद किसानों को बर्बाद नहीं होने देंगी। हर हाल में किसानों के साथ मिलकर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ढिकौली गांव से ट्रैक्टर, बाइक और कार का काफिला दर्जनों गांवों के किसानों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेगा। उन्होंने डगरपुर, भगोट, भेड़ापुर, विनयपुर गांव में किसानों के बीच पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है। ओमबीर ढाका, कंवरपाल हुड्डा, अनिरूद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें