फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हैरान, पुलिस ने हवा में ही कर दिया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता हैरान, पुलिस ने हवा में ही कर दिया समाधान
विज्ञापन

जनसुनवाई की हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। समाधान पोर्टल यानी आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया पर शिकायतकर्ता सवाल खड़े कर रहे हैं। बड़ौत निवासी युवक का कहना है कि पत्नी के साथ विवाद के मामले में पोर्टल पर शिकायत की गई। पुलिस ने उनका पक्ष जाने बिना रिपोर्ट लगा दी।
बड़ौत निवासी दीपक का कहना है कि उसकी शादी दो साल पहले मेरठ के रोहटा क्षेत्र में हुई थी। पत्नी ने उस पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। इस प्रकरण में पत्नी की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाधान पोर्टल पर भी शिकायत की गई। दीपक का कहना है कि पुलिसकर्मी शिकायत पर उसके बयान लिए बिना या जांच किए बिना ही लिख देते हैं कि मामला विचाराधीन है। दो माह से उसकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। मेरठ जिले की पुलिस पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट लगा देती है। इस बाबत उन्होंने एसपी बागपत से मिलकर भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हकीकत में नहीं किया जा रहा समाधान
डौला गांव निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि गांव में गोशाला निर्माण के लिए अधिकारियों से मांग गई थी। लेकिन गांव में सरकारी जमीन होने से इंकार कर दिया गया। शिकायत पोर्टल पर भी अपलोड की गई है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट में स्पष्ट है कि गांव में जमीन है। मगर, बार-बार गांव की समस्या का पोर्टल पर ही समाधान दिखा दिया जाता है, हकीकत में समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें