फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Protest: गुटों में बंटा बड़ौत का किसान आंदोलन, खाप चौधरी पीछे हटे और किसान धरने पर डटे

Mon, 21 Dec 2020 02:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • रालोद, आप और सपा नेता धरने पर पहुंचे, देर शाम तक धरना जारी
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसानों को समझाने पहुंचीं डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए कृषि कानून के विरोध मेें उत्तर प्रदेश के बड़ौत में  दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी के पास सर्व खाप चौधरियों का अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं सोमवार को खाप चौधरियों के नेतृत्व में चल रहा है यह धरना दो गुटों में बंटा दिखाई दिया। एक तरफ देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने धरना समाप्त कर सिंघु बॉर्डर को समर्थन देने का ऐलान किया। वहीं कुछ किसान धरने पर ही डटे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत में खाप चौधरियों की अगुवाई में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दो गुटों में बंट गया है। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक सिंह दोपहर में धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे।

देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौबीसी खाप छपरौली के चौधरी सुभाष और बिजरौल के थांबेदार यशपाल सिंह ने डीएम को मांगपत्र देकर सिंघु बॉर्डर पर चल रहे धरने पर कूच करने का एलान किया। खाप चौधरी अपने समर्थकों के साथ रवाना भी हो गए। लेकिन देशखाप की पट्टी मेहर के थांबेदार ब्रजपाल चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने फैसले का विरोध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ किसान अपने घरों को लौट गए, जबकि कुछ धरने पर डटे हुए हैं। दोपहर बाद रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, सपा नेता शोकेंद्र तोमर किसानों के बीच पहुंचे। देर शाम तक धरना जारी है।

सुरेंद्र सिंह का कहना है कि धरने पर बैठे थांबेदारों की सहमति से ही सिंघु बॉर्डर के किसानों को समर्थन किया गया था। सीओ बड़ौत आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस और आरआरएफ की टीम मौके पर है। किसानों ने टैंट उखाडऩे का विरोध किया। देर शाम तक गहमागहमी बनीं हुई है।

किसानों का कहना है कि धरना जारी रहेगा। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक सिंह ,एडीएम अमित कुमार सिंह, एसपी मनीष मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा किसानों के बीच जमे हुए हैं किसानों को धरने से उठाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें