फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों ने सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा देने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिंगौली तगा गांव में सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर हुई किसानों की पंचायत
विज्ञापन

फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। सिंगौली तगा गांव में रविवार को हुई किसानों की पंचायत में सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा देने की मांग की गई। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सिंगौली तगा गांव में रविवार को बाबूराम त्यागी प्रधान के आवास पर किसानों की पंचायत की गई। यहां वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2016 के बाद से सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया। जिस कारण अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भी कम ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे के लिए सर्किल रेल बढ़ाये बिना ही भूमि अधिग्रहित की गई, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि सर्किल रेट को बढ़ाया जाएगा और उसके हिसाब से एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा दिया जाए। इसके लिए किसान धरना-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। भागौट गांव के काशी प्रधान ने कहा कि क्षेत्र में इंटर कालेज है, लेकिन डिग्री कालेज नहीं होने के कारण छात्रों को दूर जाना पड़ता है। इसलिए डिग्री कालेज शुरू कराने की मांग की गई। जितेंद्र धामा प्रमुख ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की भी मांग उठाई। इस मौके पर दीपचंद, वेद सिह, विजयपाल मास्टर, मुकेश, वेदप्रकाश, संजय, विजयपाल यादव, सतवीर, भोपाल प्रधान, भोपाल, सोमदत्त, रविशंकर, मनोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें