फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी के लिए की नाली की खुदाई तो किसानों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निकासी के लिए की नाली की खुदाई तो किसानों ने किया विरोध
विज्ञापन

बागपत। रतनपुरी गांव में जल निकासी के लिए नाली की खुदाई कराने पहुंची टीम का पिलाना के किसानों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। बीडीओ और नायब तहसीलदार ने पुलिस को बुलवाकर विरोध शांत कराया। इसके बाद ही जल निकासी कराई जा सकी। अधिकारियों ने बताया कि जल्द पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण पिलाना से जुड़े गांव रतनपुर पिछले कई वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा था। ग्रामीण जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके थे। पिछले कुछ दिन पूर्व एसडीएम पुलकित गर्ग और तहसीलदार प्रसून कश्यप ने पहुंचकर जलभराव की समस्या के निदान के लिए सरकारी नाली की जमीन चिह्नित कर जल निकासी का रास्ता निकाला था। शुक्रवार को बीडीओ पिलाना कृपाल सिंह और नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्रा टीम के साथ नाली की खुदाई करा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे पिलाना के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। हंगामा बढ़ा तो सिंघावली अहीर थाने से पुलिस फोर्स बुलवाई गई। इसके बाद विरोध कर रहे किसानों को शांत कराया। जलभराव की समस्या से निजात मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द सांसद या विधायक निधि से पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें