फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बड़ौत में गन्ना सहकारी समिति मलकपुर पर ज्ञापन देते किसान। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बकाया गन्ना भुगतान के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बड़ौली रोड स्थित सहकारी गन्ना समिति मलकपुर पर क्षेत्र के किसानों ने प्रदर्शन कर सचिव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिनौली, मलकपुर, बावली, जौनमाना व ढिकाना गांव के बड़ौली रोड पर स्थित सहकारी गन्ना समिति मलकपुर पर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान विपिन पूनिया का कहना था कि मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का वर्ष 2019-2020 का करीब 350 करोड़ रुपये बकाया है। जबकि वर्ष 2018-2019 का भी भुगतान अब तक किसानों के खातों में नहीं पहुंचा है। इसके चलते किसान बच्चों की स्कूलों में फीस जमा तक नहीं कर पा रहे हैं। उधारी लेकर किसान परिवार चलाने को विवश है। तहसील दिवस, एसडीएम, डीएम सहित गन्ना विभाग के अफसरों से शिकायत करने पर भी भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने समिति सचिव को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान सुरेशपाल बावली, धर्मेंद्र, सुखपाल, कुलवीर, सुखपाल, गौरव प्रधान, प्रमोद, भगत, श्यामचन्द मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें