फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गोवंश पकड़वाने के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। जिवाना के जंगल में गोवंश पकड़ने की मांग को लेकर किसानों का धरना चल रहा है। वहां बुधवार को सीवीओ व बीडीओ ने पहुंचकर किसानों को जल्द ही गोवंश पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। वहीं दोनों अधिकारियों ने गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
किसानों का आरोप था कि पास में ही स्थित गाेशाला की तार बंदी टूटने के कारण गोवंश जंगल में आ गए थे। गोवंश किसानों की फसल को नष्ट कर रहे है। अभी तक बीडीओ व पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने इन्हें नहीं पकड़वाया है। यह गोवंश उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। धरने के तीसरे दिन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ़ अरविंद त्रिपाठी व बीडीओ ज्योति बाला ने धरने पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर सभी गोवंश पकड़वाकर गोशाला में भेज दिए जाएंगे। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसानों ने कहा कि यदि गोवंश नहीं पकड़े गए तो फिर से अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रधान विपिन सोलंकी, हरेंद्र सोलंकी, विनोद प्रधान, राजेंद्र, फरमान, ओमपाल, अंकुल, आदित्य, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें