-भड़ल गांव में विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी
फोटो - 10
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। भड़ल गांव में विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का तीसरे दिन भी धरना और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। किसानों ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। वहीं 21 सितंबर को धरनास्थल पर पंचायत रखी गई है और उसमें आगे के आंदोलन की रणनीति बनेगी।
धरने के तीसरे दिन महक सिंह, दुष्यंत, बिल्लू, राजीव राणा, अमरपाल राणा ने सत्याग्रह किया। किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। क्षेत्र की समस्या का जब तक समाधान नहीं कराया जाएगा, तब तक किसानों का धरना और आंदोलन जारी रहेगा। धरने में कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में यशपाल सिंह, प्रेमपाल, जगपाल, ओमवीर, आनंदपाल को शामिल किया गया। साथ ही 21 सितंबर को धरना स्थल पर पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि पंचात में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर विनोद राणा, सोमपाल, बिजेंद्र, जोगेंद्र, कृष्णपाल, सुभाष डबास, सुखबीर मौजूद रहे।