फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में किसानों की पंचायत

विज्ञापन
बाछौड़ गांव में आयोजित पंचायत में बोलते पूर्व विधायक वीरपाल राठी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
किसानों ने इसे बताया ऊर्जा निगम की तानाशाही, करेंगे एकजुट होकर विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। बाछौड़ गांव में किसानों की पंचायत हुई। इसमें ऊर्जा निगम की ओर से ट्यूबवेल पर जबरन मीटर लगाने पर विरोध जताया गया। किसानों ने इसे ऊर्जा निगम की तानाशाही बताया। मीटर लगाने के विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

विशाल प्रधान के आवास पर आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नए-नए कानून व नियम बनाए जा रहे हैं। नलकूपों पर मीटर लगाना भी सरकार का किसानों को लूटने का प्रयास है। किसान इसका विरोध करते है। नलकूप पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी के मीटर लगाने जाने पर विरोध किया जाएगा। एकजुट होकर विरोध करने पर ही राहत मिल सकती है। नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध करने के लिए जल्द ही रठौड़ा के कन्या इंटर कालेज में पंचायत कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पंचायत की अध्यक्षता चौबीसी के चौधरी सुभाष चौधरी और संचालन जयवीर सिंह ने किया। पंचायत में पूर्व विधायक वीरपाल राठी, विशाल प्रधान, ओंकार सिंह, बृजपाल सिंह, सचिन चौहान, राजीव पंडित, सतपाल सिंह, गौरव कुमार, राजेश कुमार, हरेंद्र, राजकुमार, सुखपाल सिंह और जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें